राशि (Sign of zodiac)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 15:04
राशि चक्र के 12 समान विभागों में से एक जिसे एक विशिष्ट तारा मंडल द्वारा व्यक्त किया गया है। एक राशि के अंतर्गत सम्पूर्ण राशि चक्र का 1/12 भाग (300) सम्मिलित होता है। राशियों का नामकरण उस विशिष्ट तारामंडल की आकृति के आधार पर किया गया है जो आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व संबद्ध आकाशीय प्रखंड (sector) में स्थित थे।

मेष के आरंभिक बिंदु से लेकर दाहिने ओर स्थित बारह राशियां क्रमशः इस प्रकार हैं- 1. मेष (Aries), 2. वृष (Taurus), 3. मिथुन (Gemini), 4. कर्क (Cancer), 5. सिंह (Leo), 6. कन्या (Virgo), 7. तुला (Libra), 8. वृश्चिक (Scorpio), 9. धनु (Sagittarius), 10. मकर (Capricorn), 11. कुंभ (Aquarius), और 12. मीन (Pisces)।

2000 वर्ष पूर्व से लेकर आज तक विषुव के आग्रगमन के परिणामस्वरूप वर्तमान में प्रत्येक राशि अपने आरंभिक बिंदु से 300 पीछे हट गयी है और एक राशि से संबद्ध तारा मंडल की स्थिति पिछली राशि में हो गयी है। उदाहरणार्थ वर्तमान में मेष की वास्तविक स्थिति मीन राशि में हो गयी है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -