रोहिनि जो बरसै नहीं

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 11:00
Author
घाघ और भड्डरी

रोहिनि जो बरसै नहीं, बरसै जेठ नित मूर।
एक बूँद स्वाती पड़ै, लागै तीनों तूर।।


शब्दार्थ- तूर-अन्न। जेठ-ज्येष्ठा। मूर-मूल।

भावार्थ- यदि रोहिणी नक्षत्र में वर्षा न हो, पर ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र में पानी बरस जाय तथा यदि स्वाति नक्षत्र में एक बूँद भी पानी पड़ जाये तो तीनों फसलें अच्छी हो जाती हैं।