सागर या समुद्र (Sea)

Submitted by Hindi on Mon, 05/16/2011 - 14:54
1. महासागर का लघु विभाग जो सामान्यतः स्थल से अंशतः घिरा होता है, जैसे अरब सागर, भूमध्य सागर, कैरीबियन सागर, उत्तरी सागर, चीन सागर आदि। 2. स्थल से पूर्णतः घिरा हुआ खारा जलाशय जो विस्तृत भूमि पर आच्छादित होता है, जैसे कैस्पियन सागर, अरल सागर आदि। 3. विस्तृत जलीय भाग जो पृथ्वी की सतह के बड़े भाग को आच्छादित करता है। इस अर्थ में सागर, समुद्र और महासागर प्रायः समानार्थी रूप में प्रयुक्त होते हैं।

अन्य स्रोतों से

Sea in Hindi (सागर, समुद्र)


महासागर के छोटे भागों में से एक जो आंशिक रूप से स्थल से घिरा होता है, उदाहरणार्थ-भूमध्यसागर, उत्तर-सागर। पूर्ण रूप से स्थलबद्ध अतःस्थलीय लवण-जल सागर, जैसे कैस्पियन भी इसमें शामिल किए जाते हैं।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -