शारदा नदी में जल सत्याग्रह

Submitted by Hindi on Thu, 03/14/2013 - 14:53
Source
पी7न्यूज, 26 फरवरी 2013

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में किसानों ने नर्मदा आंदोलन की तर्ज पर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों ने हिस्सा लिया। शारदा नदी के धारा बदलने की वजह से पिछले कुछ समय में सैकड़ों गांव कट चुके हैं और यह अभी भी जारी है। जिसके कारण सैकड़ों किसान परिवार सड़क के किनारे अस्थायी रूप से रहने को मजबूर हैं। इस मुद्दे को लेकर उस अंचल में कटान रोको संघर्ष मोर्चा आंदोलन कर रहा है। सोमवार को जल सत्याग्रह में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। यहां पर आंदोलन का मोर्चा संभालने वाली ऋचा सिंह के मुताबिक सात सौ से ज्यादा लोग तो सिर्फ नदी के पानी में दिन भर खड़े रहे और इससे ज्यादा लोग किनारे पर थे।