सिंचाई (Irrigation)

Submitted by Hindi on Mon, 05/16/2011 - 15:20
शुष्क मौसम में फसलों के उगाने तथा उत्पादन वृद्धि के लिए खेतों पर जल पहुँचाने की कृत्रिम व्यवस्था। सिंचाई द्वारा मिट्टी को आर्द्रता प्रदान की जाती है। सिंचाई के साधनों में झील, तालाब, नदी, नहर, कुआँ, नलकूप आदि प्रमुख हैं।

अन्य स्रोतों से

Irrigation in Hindi (सिंचाई)


शुष्क क्षेत्रों में फसलों को उगाने के लिये भूमि पर जल का कृत्रिम वितरण, जो प्रणालों अथवा नलियों द्वारा किया जाता है।

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)
सिंचाई मिट्टी को कृत्रिम रूप से पानी देकर उसमे उपलब्ध जल की मात्रा में वृद्धि करने की क्रिया है, और आमतौर पर इसका प्रयोग फसल उगाने के दौरान, शुष्क क्षेत्रों या पर्याप्त वर्षा ना होने की स्थिति में पौधों की जल आवश्यकता पूरी करने के लिए किया जाता है। कृषि के क्षेत्र मे इसका प्रयोग इसके अतिरिक्त निम्न कारणें से भी किया जाता है: -

फसल को पाले से बचाने,
मिट्टी को सूखकर कठोर (समेकन) बनने से रोकने,
धान के खेतों मे खरपतवार की वृद्धि पर लगाम लगाने, आदि।

जो कृषि अपनी जल आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह वर्षा पर निर्भर करती है उसे वर्षा-आधारित कृषि कहते हैं। सिंचाई का अध्ययन अक्सर जल निकासी, जो पानी को प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से किसी क्षेत्र की पृष्ट (सतह) या उपपृष्ट (उपसतह) से हटाने को कहते हैं के साथ किया जाता है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -