सुदी असाढ़ की पंचमी

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 14:23
Author
घाघ और भड्डरी

सुदी असाढ़ की पंचमी, गरज धमधमो होय।
तो यो जानो भड्डरी, मधुरी मेघा जोय।।


भावार्थ- आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी को यदि आसमान में बादल छाये हों और घोर गर्जना कर रहे हों, तो भड्डरी कहते हैं कि वर्षा अच्छी होने वाली है।