ताका भैंसा गादर बैल

Submitted by Hindi on Thu, 03/25/2010 - 09:57
Author
घाघ और भड्डरी

ताका भैंसा गादर बैल। नारि कुलच्छनि बालक छैल।।
इनसे बाँचें चातुर लोग। राज छाड़ि के साधै जोग।।

शब्दार्थ- ताका-जिसकी आँखे दो तरह की हो। गादर-आलसी।

भावार्थ- ताका भैंसा, आलसी बैल, कुलक्षणा स्त्री और शौकीन बेटे से सदैव चतुर लोगों को बचना चाहिए। इनकी संगति में यदि राजमुख हो तो उसे छोड़कर फकीरी करना अधिक श्रेष्ठ है।