ताप, तापमान या तापक्रम (Temperature)

Submitted by Hindi on Fri, 05/06/2011 - 12:11
किसी वस्तु की ऊष्मा या ऊष्मा की अंशों में की गई माप। ऊष्मा या ताप की माप कई प्रकार की मापनी द्वारा की जाती है जिनमें सेल्सियस या सेंटीग्रेड मापनी, फाइरन हाइट मापनी, केलविन मापनी और निरपेक्ष मापनी प्रमुख हैं। विश्वस्तर पर मौसम विज्ञान में अधिकांशतः सेल्सियस मापनी का प्रयोग किया जाता है। भूतल पर भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर सामान्यतः तापमान घटता जाता है। विश्व का अधिकतम तापमान (लगभग 59 सेल्सियस) अफ्रीका के सहारा मरुस्थल में और निम्नतम तापमान (लगभग -53 सेल्सियस) अंटार्कटिका महाद्वीप में मिलता है।

किसी स्थान के तापमान पर अनेक कारकों का प्रभाव होता है जिनमें, अक्षांश, सागरतल से ऊँचाई, सागर से दूरी, वर्ष का समय,दिन का समय, मेघाच्छादन, प्रचलित पवन आदि मुख्य हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -