तेरह कातिक तीन अषाढ़

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 15:46
Author
घाघ और भड्डरी

तेरह कातिक तीन अषाढ़।
जो चूका सो गया बजार।।


शब्दार्थ- चूका- भूलना।

भावार्थ- जो किसान तेरह बार कार्तिक और तीन बार आषाढ़ में खेत जोतने से चूका, वह बाजार से ही अन्न खरीद कर खायेगा अर्थात् जो ऐसा नहीं करेगा उसे अन्न नहीं मिलेगा।