तटबंध (Levee)

Submitted by Hindi on Fri, 05/06/2011 - 10:50
मैदानी भाग में नदी के किनारे जलोढ़ के निक्षेप से निर्मित प्राकृतिक बांध या कम ऊँचाई वाले कटक जिसे नदी के बाढ़ का जल प्रायः नहीं पार कर पाता है। नदी में बड़ी बाढ़ के समय उसके दोनों किनारों पर अपेक्षाकृत अधिक ऊँचाई पर मलवे का जमाव होता है जिसकी ऊंचाई नदी के सामान्य जल तल से कई मीटर ऊपर तक पायी जाती है। तटबंध नदी जल के प्रसार की सीमा निर्धारित करते हैं किन्तु कभी-कभी अधिक बड़ी बाढ़ के समय इन तटबंधों के टूट जाने पर भयंकर बाढ़ आ जाती है और तटबंध के बाहर विस्तृत क्षेत्र में जल फैल जाता है। समीपस्थ भागों से ऊँची होने तथा बाढ़ से सुरक्षित होने के कारण तटबंध की भूमि पर मानव अधिवास बनाये जाते हैं।

अन्य स्रोतों से

Levee in Hindi (तटबंध)


1. किसी सरिता द्वारा अपने प्रणाल (channel) के किनारों पर, बाढ़ के दौरान निर्मित एक प्राकृतिक बंध।

2. नदी-मार्ग के साथ-साथ बाढ़ को रोकने के लिए बनाया गया कृत्रिम बांध, उदाहरणार्थ निचली मिसिसिपी पर बनाया गया तटबंध।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -