Uniqueness theorem in hindi (अद्वितीयता-प्रमेय)

Submitted by Hindi on Fri, 05/28/2010 - 16:43
द्रव की अचक्रीय अघूर्णी गति संबंधी निम्नलिखित प्रमेयों को अद्वितीयता-प्रमेय कहते हैं_: (1) स्थिर दृढ़ दीवारों से पूर्णतः परिबद्ध द्रव में अचक्रीय अघूर्णी गति असंभव है। (2) दृढ़ दीवारों से परिबद्ध द्रव की अचक्रीय अघूर्णी गति तत्काल समाप्त हो जाएगी यदि परिसीमाओं से विराम में ला दिया जाये। (3) यदि सीमित द्रव की परिसीमाओं के निर्धारित वेग हों तो द्रव की दो प्रकार की अचक्रीय अघूर्णी गति नहीं हो सकती।