वास्य क्षेत्र (Ecumene)

Submitted by Hindi on Sat, 05/14/2011 - 14:22
भूतल का वह भाग जो स्थायी मानव निवास के लिए उपयुक्त हो अथवा जहाँ स्थायी मानव निवास पाया जाता है। इस शब्द का प्रयोग मूलतः विश्व के मानव निवास योग्य उन क्षेत्रों के लिए किया जाता है जिसका ज्ञान प्राचीन यूनानियों को था। अनुमानतः संसार के लगभग 60 प्रतिशत भूभाग वास्य क्षेत्र के रूप में हैं। इसके विपरीत लगभग 40 प्रतिशत भूभाग अवास्य क्षेत्र (non-ecumence) के रूप में हैं जो या तो निर्जन हैं या अत्यंत विरल रूप में बसे हुए हैं। वर्तमान में किसी भी राष्ट्र या राज्य के सबसे आबाद एवं समुन्नत क्षेत्र को भी ‘ecumene’ की संज्ञा दी जाती है।

-
अन्य स्रोतों से

Ecumene in Hindi (वास्य क्षेत्र)


मूलतः वह आवास्य (habitable) जगत, जिसका ज्ञान प्राचीन ग्रीक वासियों को था। आजकल इस शब्द का प्रयोग भूपृष्ठ के सबसे घने बसे हुए क्षेत्रों के लिये किया जाता है।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -