वन (Forest)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 15:56
वृक्षों में आच्छादित भूमि का एक विस्तृत क्षेत्र जिसका विस्तार अरण्य भूमि (wood land) की तुलना में अधिक होता है। वन में पाये जाने वाले वृक्ष प्राकृतिक अथवा वृक्षारोपण द्वारा लगाये हुए हो सकते हैं जो प्रायः लम्बे, परिपक्व तथा सघन होते हैं। कुछ वनों में वृक्षों के नीचे उगने वाली वनस्पतियाँ भी पायी जाती हैं। संसार के विभिन्न भागों में कई प्रकार के वन मिलते हैं जिनमें भूमध्य रेखीय (वर्षा प्रचुर) वन, मानसूनी वन, कंटीले वन, चौड़ी पत्ती वाले वन, नुकीली पत्ती वाले (टैगा) वन अधिक महत्वपूर्ण हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -