वृक्ष रेखा (Tree line or timber line)

Submitted by Hindi on Sat, 05/14/2011 - 14:34
वह सीमा जिसके आगे अथवा ऊपर वृक्ष नहीं उगते हैं। इसका निर्धारण मुख्यतः अक्षांश तथा ऊँचाई द्वारा होता है। निम्न तथा मध्य अक्षांशों में स्थित उच्च पर्वतीय भागों पर वृक्ष रेखा प्रायः स्पष्ट तथा सुनिश्चित होती है किंतु इसकी ऊँचाई सर्वत्र समान नहीं होती है।

इसकी ऊँचाई सामान्यतः मृदा की प्रकृति तथा जलवायु दशाओं द्वारा निर्धारित होती है। वृक्षरेखा की ऊँचाई उष्ण कटिबंध की तुलना में शीतोष्ण कटिबंध में कम होती है। पर्वतों के धूप वाले ढाल की अपेक्षा छायादार ढाल पर भी इसकी ऊंचाई कम होती है। हवाओं से संरक्षित ढाल पर जहाँ अधिक समय तक धूप प्राप्त होती है, वृक्ष रेखा की ऊंचाई सर्वाधिक पायी जाती है। वृक्ष रेखा से आगे या ऊपर जलवायु दशाएं (अत्यधिक शीतल तापमान तथा बर्फीली हवाएं) तथा मृदा दशाएं (उथली मिट्टी या मिट्टी का अभाव) वृक्षों के विकास के लिए सर्वथा अनुपयुक्त होती हैं जिसके कारण वहां वृक्षों का उगना तथा बढ़ना संभव नहीं होता है।

अन्य स्रोतों से

Timber line in Hindi (वृक्ष-सीमा)


किसी पर्वतीय पार्श्व पर वह ऊंचाई या किसी क्षेत्र में वह अक्षांशीय सीमा जिसके आगे वृक्ष उत्पन्न नहीं हो पाते। यह कोई स्थाई रेखा नहीं है, बल्कि पौधों की किस्म वास्तव में अक्षांश, जलवायु एवं ढाल के साथ-साथ बदलती रहती है। कभी-कभी सामान्य सीमा के आगे भी अवरुद्ध वृक्ष उगते पाए जा सकते हैं।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -