अहिर बरदिया ब्राह्मन हारी

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 12:43
Author
घाघ और भड्डरी

अहिर बरदिया ब्राह्मन हारी।
गई सावनी और असाढ़ी।।


शब्दार्थ- हारी- हलवाहा।

भावार्थ- यदि अहीर बैलों का व्यापारी और ब्राह्मण हलवाहा हो तो आषाढ़ और सावन के महीने यों ही बीत जाते हैं जिससे फसलें मारी जाती हैं।