बेसिन या द्रोणी सिंचाई (Basin irrigation)

Submitted by Hindi on Tue, 05/10/2011 - 12:45
सिंचाई की एक विधि जिसके अंतर्गत वर्षा या बाढ़ के समय निम्न भूमि या गर्तों में जल एकत्रित कर लिया जाता है और उसका उपयोग समीपवर्ती खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए किया जाता है। मिश्र और सूडान में ग्रीष्म ऋतु में नील नदी में आने वाली बाढ़ के जल को विशेष रूप से बनाये गर्तों में एकत्रित किया जाता है जिससे फसलों की सिंचाई की जाती है।

सिंचाई की एक पद्धति, जो विशेषतः मिश्र तथा सूडान में प्रचलित है। इसके द्वारा बाढ़ का जल, विशेषतौर पर बनाये गये छोटे-छोटे बेसिनों में एकत्र कर लिया जाता है। इससे भारी वर्षा से होने वाले मृदा-अपरदन को बचाया जा सकता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -