अलूचा वर्षा (bai-u rain)

Submitted by Hindi on Wed, 04/13/2011 - 10:14
जापान में ग्रीष्मकाल के प्रारम्भ में होने वाली वर्षा जो उन महाद्वीपीय अवदाबों के कारण होती है जो मध्य एशिया से प्रारम्भ होकर पूर्व दिशा में मध्य चीन से होते हुए पीला सागर के ऊपर से गुजरते हैं। इस अवधि में आकाश मेघाच्छादित रहता है, वातावरण अत्यधिक आर्द्र होता है और खूब वर्षा होती है। इससे तापक्रम में कमी आ जाती है। यह जापान में बेरों (plums) के पकने का समय होता है और वह वर्षा बेरों की फसल के लिए बहुत उपयोगी होती है। अतः इसे बेर वर्षा (plum rains) भी कहा जाता है।

जापान में महाद्वीपीय उद्गम के अवदाबों (depressions) से उत्पन्न होने वाली प्रारंभिक ग्रीष्म वर्षा। ये अवदाब मध्य एशिया से प्रारंभ होते हैं और पूर्व की ओर मध्य चीन तथा पीत सागर के ऊपर से गुजरते हैं। इस ग्रीष्मावधि में प्रायः वर्षा होती है, आकाश मेघाच्छन्न होता है तथा वातावरण अत्यंत आर्द्र रहता है।

अन्य स्रोतों से

Plum rain or baiu in Hindi (प्लम वर्षा)


जापान में ग्रीष्म काल के प्रारंभ में होने वाली वर्षा, जो मध्य चीन तथा पीले सागर पर होकर पूर्व दिशा में जाने वाले महाद्वीपीय उद्गम के अवदावों से होती है। इसको प्लम वर्षा इसलिए कहते हैं कि यह विशेषतौर पर प्लम के पकने के समय पर होती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -