कुहरा धनुष (Fog bow)

Submitted by admin on Sat, 05/08/2010 - 12:26
कुहरा में दिखाई पड़ने वाला श्वेत चाप (श्वेत धनुष) जो सूर्य की स्थिति के विपरीत दिशा में बनती है। इसकी उत्पत्ति तथा उपस्थिति सामान्यतः इन्द्रधनुष (rainbow) के समान ही होती है किन्तु कुहरा में जल बिन्दुओं के अधिक छोटा होने के कारण सभी रंग परस्पर मिलकर अतिरंजित हो जाते हैं और धनुष श्वेत दिखाई पड़ती है।

अन्य स्रोतों से

Fog bow in Hindi (कुहरा-धनुष)


एक श्वेत धनुष जो कुहरामय वातावरण में सूर्य के सम्मुख देखा जाता है। यह साधारण इंद्र धनुष के समान होता है, और उसी प्रकार से उसकी रचना होती है, परंतु जल बिन्दुओं के अधिक छोटेपन के कारण इसके रंग ढंक जाते हैं और यह श्वेत प्रतीत होता है।