हिमचादर (Ice sheet)

Submitted by Hindi on Tue, 06/08/2010 - 13:27
हिम तथा बर्फ की पर्याप्त मोटाई वाली विशाल हिमराशि जिससे ध्रुवीय प्रदेशों की विस्तृत भूमि आच्छादित है। इसकी ऊपरी सतह प्रायः सपाट होती है। अंतिम हिमयुग (चतुर्थ हिमयुग) में उत्तरी अमेरिका तथा यूरोप के विस्तृत भाग पर हिमचादरों का विस्तार था। वर्तमान समय में अंटार्कटिका महाद्वीप तथा ग्रीनलैंड में विस्तृत हिमचादरें पायी जाती हैं। केवल सीमांत भागों को छोड़कर लगभग संपूर्ण ग्रीनलैंड हिम चादर से आच्छादित है। इसी प्रकार अंटार्कटिका के संपूर्ण भूभाग पर हिमचादर का विस्तार है यहाँ तक कि यह तटीय सागर के कुछ भाग पर भी दिखाई पड़ती है। ग्रीनलैंड तथा अंटार्कटिका के हिमचादरों का विस्तार क्रमशः 16 लाख वर्ग किमी. और 130 लाख वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर है। इन हिमचादरों की मोटाई कुछ स्थानों पर सैकड़ों मीटर होने का अनुमान है। ग्रीनलैंड हिमचादर को शीत मरुस्थल या आर्कटिक सहारा भी कहा जाता है।

अन्य स्रोतों से

Ice sheet in Hindi (बर्फ-चादर)


हिम की बृहत एवं सतत संहति जो ध्रुवीय प्रदेशों के बहुत बड़े क्षेत्र को ढंके रहती है, और जिसकी सतह लगभग समतल होती है। उदाहरणार्थ ग्रीनलैंड तथा ऐंटार्कटिक प्रदेश की बर्फ-चादर।