टाइफून (Typhoon)

Submitted by Hindi on Sat, 06/05/2010 - 16:11
पश्चिमोत्तर प्रशांत महासागर तथा चीन सागर में उत्पन्न होने वाला उष्ण कटिबंधीय चक्रवात जिसमें हवाएं अत्यधिक तेजी से (ब्यूफोर्ट पवन मापी पर 12 से अधिक) बाहर से केंद्र की ओर चलती हैं। इसका व्यास सामान्यतः 150 से 650 किमी. तक पाया जाता है। इसके केंद्र और परिधि के वायुदाब में अधिक अंतर (10 से 50 मिलीबार) के कारण दाब प्रवणता अधिक होती है जिससे हवाएं अति वेग से चलती हैं। इन चक्रवातों से मूसलाधार वर्षा होती है और सागर तटीय भाग में अधिक जन-धन की क्षति होती है। इस प्रकार के चक्रवात अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर भी आते हैं जिन्हें वहाँ ‘हरीकेन’ कहते हैं।

अन्य स्रोतों से

Typhoon in Hindi (टाइफून)


पश्चिमी प्रशांत महासागर के तटों तथा चीन सागर में आने वाला एक लघु प्रबल एव भ्रमिल उष्ण कटिबंधीय तूफान, जो बहुत ही विनाशकारी होता है और जिसके साथ भारी वर्षा होती है। यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आने वाले चक्रवात का समानार्थी है। देखिए-टारनेडो, हरीकेन और विलीविली।