गेहूँ भवा काहें

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 14:50
Author
घाघ और भड्डरी

गेहूँ भवा काहें, आसाढ़ के दो बाहें।
गेहूँ भवा काहें, सोलह बाहें – नौ गाहें।।


भावार्थ- कवि प्रश्नों के माध्यम से कहता है- गेहूँ अच्छा क्यों हुआ क्योंकि आषाढ़ में उस खेत की दो बार जुताई हुई थी। गेहूँ की अच्छी पैदावार का दूसरा कारण है उस खेत की सोलह बार जुताई और नौ बार हेंगाई जिससे मिट्टी के कण छोटे-छोटे हो गये।