गिरिपद हिमनद (Piedmont glacier)

Submitted by Hindi on Fri, 04/16/2010 - 14:40

गिरिपद हिमानीः
पर्वतों के पाद पर, घाटी-हिमनदों के अंतिम छोरों के सम्मिलन से निर्मित हिमनद।

ठंडे प्रदेशों में पर्वत श्रेणी के पादस्थल पर अनेक हिमनदों के परस्पर मिल जाने से निम्न भूमि को आच्छादित करने वाली विस्तृत हिम चादर। इसकी चौड़ाई समान्यतः इसके घटक हिमनदों की सम्मिलित चौड़ाई से अधिक होती है। इसके आगे की गति अतिमंद होती है और कभी-कभी यह लगभग स्थिर हो जाता है। अलास्का का मालास्पाइना (malaspina) हिमनद विश्व का प्रसिद्ध गिरिपद हिमनद है जिसकी लम्बाई 96 से 112 किमी. और चौड़ाई 32 से 40 किमी. पायी जाती है।