प्रणाल (Channel)

Submitted by Hindi on Fri, 04/02/2010 - 12:44

प्रणाल, वाहिका, जलमार्गः
नदी का वह भाग जिससे होकर मुख्य जलराशि या जल-धारा का प्रवाह होता है।

1. नदी का सर्वाधिक गहरा भाग जिसमें उसकी मुख्य धारा प्रवाहित होती है। नदी में प्रवाहित होने वाले जल की मात्रा के अनुसार इसकी आकृति में परिवर्तन होता रहता है।
2. कृत्रिम जलमार्ग जैसे नहर या सिंचाई के लिए निर्मित नाली।
3. दो बड़े जलीय क्षेत्रों को जोड़ने वाला संकीर्ण जलीय भाग जो जल संयोजक (strait) की तुलना में अधिक चौड़ा होता है।
4. किसी खाड़ी या एस्चुअरी में एक गहरा नौगम्य जलमार्ग जिससे होकर जलयान सुरक्षित गुजरते हैं।