सूखा (Drought)

Submitted by Hindi on Wed, 12/16/2009 - 18:14
सूखे मौसम की दीर्घकालिक अवधि अथवा न्यूनतम वर्षा की अवधि, जो इतने लम्बे समय तक व इतनी प्रभावशाली हो, कि फसल उत्पादन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा सके।

An extended period of dry weather or a period of deficient rainfall that may extend over an indefinite number of days. Qualitatively, it may be defined by its effects, as a dry period sufficient in length and severity to cause at least partial crop failure.

असामान्य मौसम वाली समयावधि जिसमें वर्षा का पूर्ण या लगभग अभाव होता है जिससे वनस्पतियां सूखने लगती हैं। सूखा के निर्धारण हेतु विभिन्न देशों में अलग-अलग मानदंड अपनाये जाते हैं। अमेरिका में 21 दिन या इससे अधिक समयावधि को जिसमें किसी विशिष्ट स्थान के लिए निर्धारित औसत का 30 प्रतिशत या इससे कम वर्षा होती है, सूखा माना जाता है। ग्रेट ब्रिटेन में न्यूनतम 15 क्रमागत दिनों की अवधि को जिसमें किसी भी दिन 0.25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा नहीं होती है, पूर्ण सूखा (absolute drought) कहते हैं। इसी प्रकार लगातार 29 दिनों की अवधि जिसमें कभी-कभी हल्की वर्षा हो गयी हो किन्तु औसत दैनिक वर्षा 0.25 मिमी से अधिक न हो, आंशिक सूखा (partial drought) कहते हैं।