गुल्म (Scrub)

Submitted by Hindi on Mon, 05/02/2011 - 11:29
चोटी झाड़ियों तथा बौने (छोटे-छोटे) वृक्षों के रूप में उगने वाली वनस्पति जिसमें कहीं-कहीं अपेक्षाकृत बड़े वृक्ष भी पाये जा सकते हैं। इसके अधिकांश वृक्ष 1 से 2 मीटर तक ऊँचाई वाले होते हैं। गुल्म का विकास प्रायः उन भागों में होता है जहाँ वर्षा कम होती है और मिट्टी की गहराई बहुत कम होती है जिसके कारण बड़े वृक्षों का विकास नहीं हो पाता है। इस प्रकार की वनस्पतियां अधिकांशतः गर्म मरुस्थलों के सीमांत प्रदेश के अर्धशुष्क भागों में विकसित विकसित होती हैं। आस्ट्रेलिया के अर्द्धशुष्क प्रदेश में पायी जाने वाली मैली गुल्म (mallee scrub) और मुल्गा गुल्म (mulga scrub) इसके विशिष्ट उदाहरण हैं।

अन्य स्रोतों से

Mallee scrub in Hindi (मैली गुल्म)


अधिकांशतः छोटे-छोटे यूकेलिप्टस वृक्षों वाले गुल्म जो बहुत घने होते हैं तथा दक्षिण-पूर्वी तथा दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के शुष्क उपोष्ण प्रदेशों के कुछ भागों में उत्पन्न होते हैं।

Scrub in Hindi (गुल्म)


शुष्क तथा अर्धशुष्क (semiarid) क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक प्रकार की वनस्पति, जिसमें ऐसी झाड़ियां एवं अवरुद्ध वृद्धि वाले पौधे पाए जाते हैं, जिनकी ऊँचाई अधिकांशतः 1 से 2 मीटर होती है, किंतु इनके बीच कभी-कभी ऊँचे वृक्ष भी पाए जाते हैं।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -