घाटी हिमनद (Valley glacier)

Submitted by Hindi on Sat, 05/29/2010 - 13:31
पर्वतों के उच्चवर्ती भागों में पर्वतीय घाटियों से होकर अग्रसर होने वाला हिमनद। उच्चस्थ हिम क्षेत्र से हिमराशि गुरुत्व शक्ति के कारण घाटी के ढाल के सहारे नीचे की ओर अग्रसर होती है। पर्वतीय ढाल से अवतरित होने के कारण इसे पर्वतीय हिमनद भी कहते हैं। घाटी हिमनद अपने उद्गम स्थल पर अधिक चौड़ा होता है किन्तु नीचे की ओर इसकी चौड़ाई कम होती जाती है। इस प्रकार का हिमनद प्रायः हिमरेखा के ऊपर ही पाया जाता है क्योंकि हिमरेखा के नीचे हिम द्रवण होने लगता है जिससे हिमनद का विनाश हो जाता है। इसे अल्पाइन हिमनद भी कहते हैं।