हिम रेखा (Snow line)

Submitted by Hindi on Tue, 05/17/2011 - 13:13
किसी पर्वत या उच्च भूमि पर वह कल्पित रेखा जिसके ऊपर सदैव बर्फ जमी रहती है। यह स्थायी हिमावरण की निम्नतम सीमा होती है। इस रेखा के नीचे संचित हिम ग्रीष्म ऋतु में पिघल जाती है किन्तु इसके ऊपर का भाग सदैव हिमाच्छादित रहता है। हिमरेखा की स्थिति प्रति वर्ष प्रायः एक समान नहीं होती है अतः इसका निर्धारण वार्षिक हिमरेखा द्वारा किया जाता है जो सामान्यतः औसत हिमरेखा होती है। हिमरेखा की सागर तल से ऊँचाई सामान्यतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर कम होती जाती है। उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में हिमरेखा की ऊँचाई सागर तल से लगभग 5000 से 7000 मीटर तक पायी जाती है जबकि ग्रीनलैंड तथा अंटार्कटिका में यह सागर तल पर ही स्थित होती है। मध्य अक्षांशों में स्थित आल्पस तथा पिरेनीज पर्वतों पर इसकी ऊँचाई 2500 से 3000 मीटर तक होती है। हिम रेखा की ऊँचाई पर अक्षांश के अतिरिक्त सूर्य प्रकाश की मात्रा तथा शीतकालीन हिमपात की मात्रा का भी उल्लेखनीय प्रभाव पाया जाता है।

अन्य स्रोतों से

Snow line in Hindi (हिमरेखा)


न्यूनाधिक सतत हिमावरण की निम्नतम सीमा। स्थायी हिमरेखा वह तल है जिस पर शीतकाल में संचित होने वाली बर्फ ग्रीष्म ऋतु के दौरान नहीं पिघल पाती। यह सीमा अक्षांश तथा तुंगता के अनुसार भिन्न होती है और उच्च अक्षांशों में ऊँचाई में घटती जाती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -