हिमछत्रक/हिमटोप जलवायु (Ice-cap climate)

Submitted by Hindi on Tue, 05/17/2011 - 12:51
अति शीतल जलवायु जो ध्रुवीय हिमटोपों अथवा हिमचादरों के ऊपर पायी जाती है। यह जलवायु मुख्यतः ग्रीनलैंड तथा अंटार्कटिका के शीत मरुस्थलों (हिमचादरों) में पायी जाती है। यहाँ पूरे वर्ष भर औसत मासिक तापमान हिमांक (00C) से कम रहता है। ग्रीनलैंड के हिमटोप के आंतरिक भाग में औसत वार्षिक तापमान -320 सेल्सियस पाया जाता है जबकि अंटार्कटिका के आंतरिक भाग में संभवतः तापमान इससे भी कम रहता है। यहाँ वर्षा कम तथा मुख्यतः शुष्क रवेदार हिम के रूप में होती है। हिमटोप के ऊपर कठोर हिमझंझावात (ब्लीजार्ड) भी आते हैं जिनमें पवन की गति 80 किमी. प्रतिघंटा से ऊपर होती है।

अन्य स्रोतों से

Ice-cap climate in Hindi (बर्फ-छत्रक जलवायु)


ध्रुव प्रदेशों अथवा ग्रीनलेड तथा एंटार्कटिका में पाई जाने वाली शीत मरुस्थलीय जलवायु, जिसमें मासिक माध्य ताप वर्ष भर 0 सें से कम रहता है। ग्रीनलैंड-हिमछत्रक के आंतरिक भाग में वार्षिक माध्य ताप 32 सें और एटार्कटिक के आंतरिक भाग का ताप इससे भी कम पाया जाता है। यहां केवल शुष्क हिमकणों के रूप में ही वर्षा होती है।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -