हिमपाद (Ice foot)

Submitted by Hindi on Tue, 05/17/2011 - 13:07
आर्कटिक तथा अंटार्कटिक सागरीय किनारों पर सागर में दिखाई पड़ने वाली हिमराशि। इसकी मोटाई अधिक होती है और इसकी ऊपरी सतह सागर तल से कई मीटर ऊपर रहती है। इसके निर्माण की प्रक्रिया पतझड़ (autumn) ऋतु से आरंभ होती है जब सागरीय किनारों पर बर्फ एकत्रित होती है। इस हिमराशि के समीप सागरीय तरंगों द्वारा लाया गया जल इसके संपर्क से जमता रहता है जिससे हिमराशि का विस्तार होता है। बाद में इसमें सागर के हिमपिंड (lumps of sea ice) भी जुड़ जाते हैं जिससे इसके आकार में और भी अधिक वृद्धि हो जाती है। यह हिमराशी सागरीय तरंगों तथा ज्वारीय तरंगों द्वारा स्थल की ओर धक्का देकर ठेल दी जाती है जिससे तटीय भूमि पर अपरदन होता है। इस प्रकार अपरदित शैलखंड तथा मलवा हिमपाद पर एकत्रित होते हैं और सागरीय हिमराशि को पिघलने से बचाते हैं जिससे इसके कुछ भाग आगामी पतझड़ तक अवशिष्ट रह जाते हैं।

अन्य स्रोतों से

Ice foot in Hindi (हिमभित्ति, हिमपाद)


आर्कटिक अथवा ऐंटार्कटिक तट पर समुद्र में प्रक्षिप्त बर्फ संहति, जो कभी-कभी काफी मोटी हो जाती है और किनारा समुद्रतल से ऊपर उठ जाता है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -