लवण झील या खारी झील (Salt lake)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 15:42
वह झील जिसके जल में लवणता की मात्रा अत्यधिक होती है। ऐसी झीलें अधिकांशतः शुष्क प्रदेशों में महाद्वीप के आंतरिक भागों में पायी जाती हैं जिनके जल का निकास बाहर की ओर नहीं होता है। अधिक वाष्पीकरण से इन झीलों का जल सूखता रहता है। इसमें नदियों द्वारा स्थल से लाये गये लवणों का जमाव होता रहता है जिसके कारण जल में लवणता की मात्रा बढ़ती जाती है। पश्चिमी अमेरिका की बृहत् खारी झील (great salt lake), पश्चिमी एशिया में मृतसागर, राजस्थान (भारत) की सांभर झील, टर्की की वान झील इसके विशिष्ट उदाहरण हैं।

अन्य स्रोतों से

Salt lake in Hindi (खारी झील, लवण झील)


अधिक तापमान एवं उच्च वाष्पन-दर वाले क्षेत्र के अंतः स्थलीय अपवाह बेसिन में स्थित अत्यधिक खारी झील।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -