हथिया बरसे चित्रा मँडराय

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 16:01
Author
घाघ और भड्डरी

हथिया बरसे चित्रा मँडराय।
घर बैठे किसान रिरियाय।।


शब्दार्थ- रिरियाय-दीन वाणी बोलना।

भावार्थ- यदि हस्त नक्षत्र में वर्षा हो और चित्रा में केवल बादल मंडराते रहें और वर्षा न हो तो किसान दीन-हीन होकर घर में असहाय बैठा रहेगा क्योंकि वर्षा कम होगी जिससे अन्न की उपज बहुत कम होगी।