हवा (Air in Hindi)

Submitted by Hindi on Tue, 07/04/2017 - 16:03

हवा। कुछ शब्द हवा के आरंभ और अंत के लिये प्रयोग किए गये हैं। हवा की गति में अंतर आता है, इसलिये कुछ शब्द इस बात को दर्शाते हैं कि हवा किस गति से बह रही है। इन्हें बहुत धीमें से बहुत तेज के एक पैमाने पर रखने की कोशिश कीजिए। इन शब्दों को इस आधार पर भी विभाजित किया जा सकता है, कि हवा क्या करती है, क्योंकि तेज हवा ज्यादा कार्य करती है। इन शब्दों को इस आधार पर भी विभाजित किया जा सकता है, कि हवा कितनी देर तक बहती है। कुछ शब्द का प्रयोग हवा की गति धीमें या तेज होने के लिये किया गया है। कुछ शब्दों का प्रयोग, एक समान बहने वाली हवा और अपनी गति निरंतर बदलने वाली हवा के अंतर के लिये किया गया है। कुछ शब्दों का प्रयोग हवा की गति थोड़ी देर के लिये ज्यादा होने के लिये की गई है।

सधी हुई हवा किसी एक दिशा में बढ़ती है, इसलिये हवा की दिशा के लिये प्रयुक्त शब्दों को शामिल किया गया है। हवा की दिशा दिशासूचक यंत्र के बिंदु या किसी पड़ोस की भौगोलिक विशेषता या क्षेत्र या वक्ता किस दिशा में बढ़ रहा है इसकी ओर इंगित कर सकती है। कुछ शब्द ऐसी हवा के लिये प्रयुक्त किए गए हैं, जो एक छोटे वर्णाकार में घूमती है, जिससे धूल का एक स्तंभ या कीप नुमा बादल निर्मित होता है। कुछ शब्द, हवा क्या करती है, इसके लिये प्रयुक्त किए गए हैं, जैसे कि जब वह बहती है या किसी को हानि पहुँचाती है। लोग हवा को महसूस कर सकते हैं, इसलिये कुछ शब्द उसके आभास के लिये प्रयुक्त किए गए हैं। हवा आवाज निकालती है, इसलिये ऐसे शब्द हैं जो हवा की ध्वनि के लिये प्रयुक्त किए गए हैं। कुछ संस्कृतियों में हवा और आत्माओं के बीच में संबंध हैं, इसलिये कुछ शब्द, हवा में आत्माओं की गतिविधियों या, हवा के द्वारा बीमारी होती है, इसके लिये प्रयुक्त किए गए हैं।

हवा?
- हवा, तूफानी, हवा का प्रवाह

थोडे समय तक ही बहने वाली हवा?
- हवा का झोंका, हवा की झकोर, झोंका, झकोरा

निरंतर बहने वाली हवा?
- सतत हवा, मानसूनी हवाएं

ऐसी हवा जो आती और जाती है?
- सविराम, झोंकेदार, प्रचंड

तेज हवा?
- आंधी, हवा की गुर्राहट

मद्धिम हवा?
मद्धिम हवा, मृदुल हवा, वायु का झोंका, समीर, पश्चिमी वायु

तूफानी हवा?
- अंधड़, रेतीली आंधी, आंधी, प्रचंड

हवा जो वर्णाकार में घूमती है?
- भँवर, चक्रवात, तूफान, धुआरा

उष्ण या ठंडी हवा?
जब हवा आरंभ होती है?

- हवा उठना, बढ़ना, बल के साथ उठाना, झोंका लगना

जब हवा खत्म होती है?
- बंद होना, मद्धिम हो जाना, शांत होना

हवा की दिशा?
- उत्तरी/दक्षिणी/पूर्वी/पश्चिमी हवा, उत्तरपूर्वी, समुद्री हवा, पहाड़ी हवाएं, रेगिस्तानी हवाएं, उल्टी हवा, हवा की दिशा में हवा की प्रतिकूल दिशा प्रबल बयार

हवा क्या करती है?
- फूंकती है, (चीज़ों को) गिरा देती है, फाड़ डालती है, मोड़ देती है, चीरती है, बुझा देती है, (पाल को) भर देती है, (नाव) को धकेल देती है, (लहरें) उठाती है, अंगारों को धधकाती है, हिम को दरारों में धकेल देती है, घर को हवादार बनाती है

हवा के द्वारा उड़ाया जाना?
- हवा के द्वारा उड़ाया जाना, हवा किसी वस्तु को उड़ा देती है, उड़ा देती है, हवा में बहा ले जाती है, हवा की फडफडाहट, हवा द्वारा उठा लिया जाना, हवा पर /हवा से उठा लिया जाना

हवा की दिशा या बल को मापने के लिये कौन से उपकरणों का उपयोग होता है?
- वायुगति दर्शन यंत्र, वातदिग्दर्शक, वायु प्रमापक

हवा किस तरह की आवाज निकालती है?
- फुसफुसाहट, आह, कराह/सिसक, सीटी, गुर्राहट, चिल्‍लाहट, चीख

साभार : रैपिडवर्ड्स डॉट नेट

अन्य स्रोतों से

 




बाहरी कड़ियाँ

1 -
2 -
3 -
 

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)

 




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )

हिन्दी में -
 

शब्द रोमन में






संदर्भ

1 -

2 -