Ice shelf in Hindi (बर्फ शैल्फ)

Submitted by admin on Tue, 05/11/2010 - 15:04

हिम शेल्फ

ध्रुवीय सागरों के उथले तटीय भागों में तैरती हुई अत्यधिक विस्तार वाली विशाल हिमराशि जिसका कुछ भाग नीचे सागर की तली का भी स्पर्श करता है। इसका ऊपरी धरातल प्रायः समतल अथवा लहरदार होता है। इसके बर्फ की आपूर्ति प्रायः सागर में पहुँचने वाले हिमनदों से होती है।

अन्य स्रोतों से
एक विस्तृत प्लावी बर्फ चादर जो किसी तटरेखा से संलग्न होती है। ऐंटार्कटिक में रॉस बर्फ-शैल्फ इसका सबसे उत्तम उदाहरण है।