झील प्रकार (Lake rampart)

Submitted by Hindi on Fri, 05/06/2011 - 10:37
ठंडे प्रदेशों में (शीत ऋतु में) झील के जम जाने पर हिम के विस्तार से उत्पन्न दबाव के परिणामस्वरूप झील के तट पर शैल पदार्थों के निक्षेप से निर्मित कटक जो तटबंध के रूप में स्थित होतें हैं। इस प्रकार के स्थलरूप उन्हीं प्रदेशों में निर्मित होते हैं जहाँ शीतकाल में तापक्रम बहुत कम हो जाता है। उत्तरी अमेरिका की महान झीलों के चारों ओर झील प्रकार पाये जाते हैं।

अन्य स्रोतों से

Lake rampart in Hindi (झील-प्रकार)


झील के तटों पर बने विशिष्ट कटक, जिनकी रचना शीतकाल में झील के जमने और उसके परिणामस्वरूप बर्फ के फैलने से होती है। यह फैलने वाली बर्फ झील के किनारे तथा तली पर उपस्थित निक्षेपों को कटकों (ridges) के रूप में जमा करती रहती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -