Kaolin in Hindi (कैओलिन)

Submitted by Hindi on Tue, 04/13/2010 - 16:16
एक सफेद या लगभग सफेद रंग का मृत्तिका शैल जोकि अतिफेल्डस्पारी शैलों के अपघटन के फलस्वरूप बनता है। इसे पोर्सलेन का पेस्ट बनाने के काम में लाया जाता है।

- शुद्ध महीन श्वेत मृत्तिका जिसमें ऐल्यूमिनियम सिलिकेट की मात्रा अधिक होती है। जिसका कैयोलिन नाम, चीन के क्यांगसी प्रांत में कैयोलिंग पर्वत श्रेणी पर पड़ा है। इस क्षेत्र में शताब्दियों से इस मृत्तिका से भाण्ड बनाए जाते थे। इस मृत्तिका का आज भी बहुत अधिक महत्व है। कैयोलिन की रचना ग्रेनाइट में मिलने वाली फेल्डस्पार और ऑर्थोक्लेज के विघटन से होती है। इसका उपयोग सौंदर्य-प्रसाधनों, पेंट और दवाईयों को तैयार करने में भी होता है। इसे चीनी मिट्टी भी कहते हैं।