Fissure vein in hindi (विदर-शिरा)

Submitted by Hindi on Sat, 04/10/2010 - 13:31
विदरा-शिरा एक वह सपाट अयस्क-पिंड है जो एक या अधिक विदरों को घेरे रहता है। इसकी दो विमाएँ (Dimensions) तीसरी से बहुत बड़ी होती हैं। विदर शिराएँ सभी प्रकार के गुहिका-भरणों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं और विस्तृत रूप से पाई जाती हैं तथा उनसे अनेक प्रकार के खनिज और धातुएं उपलब्ध होती हैं। इनकी छः किस्में होती हैं। सरल, मिश्र, श्रृंखलित, चादरित, विस्फारित तथा कक्षमय, जिनमें से प्रत्येक संस्थूल या पर्पटित हो सकती है।