कपासी वर्षा मेघ (Cumulonimbus cloud)

Submitted by Hindi on Wed, 04/27/2011 - 16:44
भारी एवं गहरा बादल जिसका विस्तार ऊँचाई में अधिक होता है और जो लम्बवत् स्तंभ के रूप में दिखाई पड़ती है। इसकी मोटाई 500 से 600 मीटर या इससे भी अधिक पायी जाती है। इसके नीचे अतिलघु तथा बिखरे हुए बादल उड़ते हुए दिखाई पड़ते हैं। तड़ित झंझा में सामान्यतः इसी प्रकार के बादल पाये जाते हैं जिनसे ओला, बर्फ या वर्षा की बौछारें पड़ती हैं।

अन्य स्रोतों से

Cumulonimbus cloud in Hindi (कपासीवर्षी मेघ)


एक प्रकार का कपासी मेघ जो बहुत अधिक ऊँचाई (10 से 11 किलो.) तक निर्मित होता है और जिसका ऊपरी भाग एक निहाई (Anvil) के समान फैला रहता है। आमतौर पर इसके साथ तड़ित झंझा आते हैं और मूसलाधार वर्षा (torrential rain) होती है या ओले गिरते हैं।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -