मैदान (Plain)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 13:21
एक विस्तृत समतल भू-क्षेत्र जिसकी ऊँचाई सामान्यतः कम होती है। सामान्यतः सागर तल से 150 मीटर तक ऊँचे तथा समतल विस्तीर्ण भूखंड मैदान कहलाते हैं।

कुछ मैदान सागर तल से कुछ ही ऊँचे होते हैं जबकि कुछ आंतरिक मैदान सागर तल से नीचे भी हो सकते हैं। जैसे हालैंड का तटीय मैदान। इसी प्रकार कुछ मैदान सागर तल से सैकड़ों मीटर ऊँचे भी हो सकते हैं किंतु वे समीपवर्ती पठार अथवा पर्वत से नीचे होते हैं। मैदानों का निर्माण भूमि के अपरदन तथा अवसादों के निक्षेपण दोनों प्रकार से होता है। समप्राय मैदान (peneplain), हिमघर्षित मैदान आदि अपरदनात्मक मैदान हैं। निक्षेपात्मक मैदानों में जलोढ़ या काप मैदान, बाढ़ का मैदान, अपक्षेप मैदान (outwash plain), लोएस मैदान आदि प्रमुख हैं।

अन्य स्रोतों से




विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)
धरातल पर मिलने वाले अपेश्राक्रत समतल निम्न भू-भाग को मैदान कह्ते हैं । इनका ढाल एकदम न्यून होता हैं तथा एसे क्षेत्रों में नदियों का प्रवाह धीमें पड़ जाता हैं ।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में - समतल क्षेत्र, मैदान, समतल भूमि, समभूमि

Bengali: সাধারন, ̃সাপটা.

Telugu: సాదా, బయిలు.

Marathi: सपाट जमीन, सुवाच्य.

Tamil: வெற்று, அமைவுப்படம்.

Urdu: ہموار, میدان.

Gujarati: મેદાન, સ્પષ્ટ.

Kannada: ಸ್ಪಷ್ಟ, ಮೈದಾನ.

Malayalam: സമതലം, സ്പഷ്ടമായി.

Assamese: ফুল-জালি নথকা, বুজিবলৈ সহজ.

शब्द रोमन में
Maidan, Maadan