मानचित्र (Map)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 12:13
किसी समतल सतह या पृष्ठ (plane surface) पर पृथ्वी (या अन्य आकाशी पिंड) के संपूर्ण भाग अथवा उसके किसी अंश का रेखाचित्रीय प्रदर्शन। मानचित्र को मापनी के अनुसार किसी विशिष्ट प्रक्षेप पर बनाया जाता है और उस पर आवश्यकता तथा उपयोग के अनुसार विभिन्न तथ्यों को प्रदर्शित किया जाता है। मानचित्र पर विभिन्न भौतिक तथ्यों जैसे उच्चावच, संरचना,जलाशय, जलवायु, मृदा, प्राकृतिक वनस्पति, जीवजन्तु और मानवीय तथ्यों जैसे कृषि क्षेत्रों, उद्योगों, खनिज संसाधनों अधिवासों, यातायात के साधनों आदि को प्रदर्शित किया जाता है।

- किसी सपाट सतह पर एक निश्चित पैमाने के अनुसार पृथ्वी या उसके किसी भाग का रूढ़ चिन्हों की सहायता से द्विविम निरुपण।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -