मानसूनी वन परिभाषा (Monsoon forest Definition in Hindi)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 12:27

मानसूनी वन परिभाषा (Monsoon forest Definition in Hindi)

मानसूनी जलवायु प्रदेशों में पाये जाने वाले ऊँचे-ऊँचे वृक्षों वाले वन जिनमें चौड़ी पत्ती वाले पर्णपाती वृक्ष उगते हैं जो वर्ष में एक बार (प्रायः शीत ऋतु के अंत में) अपनी पत्तियां गिरा देते हैं और उनके स्थान पर पुनः नवीन पत्ते निकलते हैं। मानसूनी वनों में साल, सागौन, शीशम, बांस, महुआ, नीम, आम, पीपल आदि अनेक प्रकार के वृक्ष उगते हैं। अत्यधिक वर्षा वाले कुछ उष्ण भागों में सदापर्णी वृक्ष भी मिलते हैं जिनमें महोगनी, देवदार आदि प्रमुख हैं। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में घासें तथा झाड़ियाँ भी पायी जाती हैं।

अन्य स्रोतों से

Monsoon forest in Hindi (मानसून वन)


एक प्रकार के उष्णकटिबंधीय वन, जो वास्तविक मानसून जलवायु वाले प्रदेशों में उन स्थानों पर पाए जाते हैं, जहां पर 40” से 80” तक वर्षा होती है। साधारण रूप से ऐसे वन भारत, बर्मा, थाइलैंड तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया के अन्य भागों में भी पाए जाते हैं।


 

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )

हिन्दी में -