मीडिया डायलॉग:जलवायु संकट और बिहार

Submitted by Shivendra on Thu, 06/10/2021 - 12:03

मीडिया डायलॉग:जलवायु संकट और बिहार, Source: मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर क्लाइमेट इन बिहार,फोटो

जलवायु संकट से लगातार जूझ रहे बिहार को नीति आयोग ने अच्छी रैंकिंग नहीं दी है। इससे पहले भी आईआईटी की एक रिपोर्ट ने बिहार के 14 जिलों को जलवायु परिवर्तन के संकट से मुकाबला करने में सबसे अक्षम जिलों की सूची में रखा है। बिहार सरकार के तमाम दावों के बावजूद जलवायु संकट को लेकर उसकी तैयारी जमीन पर क्यों उतरती नजर नहीं आ रही। इन्हीं सवालों पर बातचीत के लिए मीडिया कलेक्टिव फॉर क्लाइमेंट इन बिहार ने 13 जून, 2021 को  11 बजे से 2  बजे तक  इस विषय के जानकार लोगों के साथ एक ऑनलाइन बातचीत का आयोजन किया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अनिल प्रकाश,पर्यावरण योद्धा एवं जेपी सेनानी, रंजीव कुमार,पर्यावरण एवं जल विशेषज्ञ, एकलव्य प्रसाद,परम्परागत जल सम्पदा विशेषज्ञ और मेघ पईन अभियान के संयोजन, प्रिया पिल्लई पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय कार्यकर्ता,असर संस्था से जुड़ाव, रुचि श्री,व्याख्याता भागलपुर विवि,पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे।

अगर आप भी इस बातचीत में शामिल होना चाहते हैं तो जूम के इस लिंक पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। किसी परेशानी की स्थिति में सोमू आनन्द से संपर्क किया जा सकता है।

 

https://us02web.zoom.us/meeting/register/tZctd-2prjkjHtYuQS8Mjy2vEOrFCI8atOhp