ओछो मंत्री राजै नासै

Submitted by Hindi on Wed, 03/24/2010 - 16:50
Author
घाघ और भड्डरी

ओछो मंत्री राजै नासै, ताल बिनासै काई।
सान साहिबी फूट बिनासै, घग्घा पैर बिवाई।।


शब्दार्थ- ओछो-नीच प्रकृति।

भावार्थ- घाघ का कहना है कि नीच प्रकृति का मंत्री राजा का नाश करता है, काई तालाब का नाश करती है, आपसी बैर-भाव (फूट) शान शौकत का नाश करती है तथा पैर की बिवाई पैर का नाश करती है।