पेरिम

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 13:24
पेरिम स्थिति : 120 43फ़ उ. अ. तथा 440 25फ़ पू. दे.। अरब प्रायद्वीप के अदन कॉलोनी में अदन से 100 मील पश्चिम बैब-एल-मैंडेब जलडमरूमध्य में एक छोटा सा द्वीप है जिसका क्षेत्रफल पाँच वर्ग मील है। यहाँ की भूमि पथरीली एवं अनुपजाऊ है। पेरिम लाल सागर में प्रवेश करते समय मिलता है। इसके दक्षिण-पश्चिमी भाग में छोटा सा सुदर पोताश्रय है। पेरिम ने कोयला केंद्र के रूप में उन्नति की लेकिन 1936 ई. के बाद अदन के कोयला केंद्र हो जाने पर इसकी अवनति होने लगी। यहाँ मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं। हवाई अड्डा, तारघर एवं प्रकाशगृह हैं। अदन के पुलिस कमिश्नर ही पेरिम द्वीप के प्रशासक हैं।

(राजेंद्रप्रसाद सिंह)