रियूकू

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 15:43
रियूकू स्थिति : 30रू40फ़ से 24 डिग्री उ.अ. तथा 123 डिग्री से 131 डिग्री पू.दे.। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के दक्षिण तथा फॉरमोसा द्वीप के उत्तर में, लगभग 600 मील के क्षेत्र में फेले लगभग 55 छोटे छोटे द्वीपों का समूह है, जो प्रशांत महासागर को पूर्वी चीन सागर से विभक्त करता है। ओकिनावा सबसे प्रमुख द्वीप है। ये द्वीप, जिनका क्षेत्रफल 864 वर्ग मील है, एक डूबी हुई पर्वतश्रेणी की चोटियाँ ही कहे जा सकते हैं। ये द्वीप दो समूहों, उत्तर में एमामिओ और टोकारा समूह एवं दक्षिण में साकीशिमा और ओकिनावा, में विभक्त हैं। औसत वार्षिक ताप 21 डिग्री सें. रहता है। गन्ना, शकरकंद, केला एवं अनन्नास यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। नील, सूती कपड़े, शराब एवं पैनामा टोपों का निर्माण रियूकू में होता है। ये सभी द्वीप संयुक्त राज्य, अमरीका, के अधिकार में है।

(रमेशचंद्र दुबे)