प्लावी हिमखंड (Ice floe)

Submitted by Hindi on Mon, 05/09/2011 - 11:27
तैरती हुई सागरीय बर्फ की चादर जो ध्रुवीय हिमक्षेत्र से पृथक होकर जल पर तैरती है। इसका क्षैतिज विस्तार अपेक्षाकृत अधिक तथा लम्बवत् विस्तार कम होता है। इस प्रकार के प्लावी हिमखंड अधिकांशतः आर्कटिक महासागर में पाये जाते हैं। शीतकाल में अनेक प्लावी हिमखंड परस्पर मिल जाते हैं जिससे एक विस्तृत हिमचादर का निर्माण होता है। वे हिमचादरें हल्की और भारी दोनों प्रकार की होती है। हल्की हिमचादर की मोटाई 50 सेमी. से 1 मीटर तक होती है जबकि भारी हिमचादर कई मीटर मोटी हो सकती है।

अन्य स्रोतों से

Ice floe in Hindi (प्लावी हिमखंड)


ध्रुवीय बर्फ से विलग तैरती हुई बर्फ की एक संहति, जो छोटी अथवा बहुत बड़ी भी हो सकती है।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -