पंक मैदान (Mud flat)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 12:04
सागर तट से संलग्न पंक तथा गाद (silt) के निक्षेप से निर्मित समतल भूमि जो उच्च ज्वार तथा निम्न ज्वार सीमाओं के मध्य पायी जाती है। यह मैदान निम्न ज्वार के समय दिखाई पड़ता है किंतु उच्च ज्वार के समय जलमग्न हो जाता है। इस पर वनस्पतियां भी पायी जाती हैं जिनके अवरोध से पंक का जमाव अधिक होता है और यह अधिक विस्तृत हो जाता है। उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पंक मैदान के ऊपर मैंग्रोव पौधे विकसित होते हैं।

अन्य स्रोतों से

Mud flat in Hindi (पंक मैदान)


महीन गाद (silt) का एक ऐसा क्षेत्र, जो प्रायः निम्न ज्वार के समय दिखाई पड़ता है, परंतु उच्च ज्वार के समय पानी से ढक जाता है। यह अधिकांशतः आरक्षित एश्चुअरियों या शिंगिल-रोधिकाओं के पीछे पाया जाता है।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -