रोहिनी खाट मृगसिरा छउनी

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 12:37
Author
घाघ और भड्डरी

रोहिनी खाट मृगसिरा छउनी।
अद्रा आये धान की बोउनी।।


शब्दार्थ- खाट-खटिया, चारपाई। छउनी-छप्पर।

भावार्थ- रोहिणी नक्षत्र में चारपाई बिनना और मृगशिरा नक्षत्र में छप्पर छाना उत्तम माना गया है क्योंकि आर्द्रा नक्षत्र आते ही धान की बोउनी (बुवाई) शुरू करनी पड़ती है।