आयन मंडल (inosphere)

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:21
आयन मंडल

एक वायुमंडलीय पेटी जो भूतल से लगभग 50 किमी. से लेकर 500 किमी. की ऊँचाई तक विस्तृत है। इस मंडल में विद्युत एवं चुबंकीय घटनायें घटित होती हैं और यहाँ से रेडियो तरंगे परावर्तित हो जाती हैं। उत्तर ध्रुवीय प्रकाश (aurora borealis) और दक्षिण ध्रुवीय प्रकाश (aurora australis) इसी मंडल में परिलक्षित होते हैं। इसमें इलेक्ट्रान तथा आयन कण अधिक संख्या में पाये जाते हैं।