मंगल (Mars)

Submitted by admin on Mon, 05/17/2010 - 08:54
सौरमंडल का एक छोटा ग्रह जिसका व्यास 7014 किमी. है। सूर्य से दूरी के अनुसार यह पृथ्वी और वृहस्पति के मध्य में पड़ता है और लगभग 22.6 करोड़ किमी. की दूरी से सूर्य की परिक्रमा करता है। मंगल अपने अक्ष पर 24.5 घंटे में एक घूर्णन पूरा करता है और 687 दिन में सूर्य की एक परिक्रमा कर लेता है। इसका धरातल ऊबड़-खाबड़ है तथा इसके ऊपर बहुत हल्का वायुमंडल होने का अनुमान है। यह आकाश में अंगारे की भांति चमकता हुआ दिखाई पड़ता है। मंगल के दो उपग्रह हैं- फोबोस (phobos) और डीमोस (deimos) इसकी परिक्रमा करते हैं।