सूक्ष्म जलवायु ( Micro-climate)

Submitted by admin on Mon, 05/17/2010 - 18:41
किसी अति लघु क्षेत्र की जलवायु दशाएं। यह किसी जलवायु के अंतर्गत उपजलवायु होती है जिसके निर्धारण में वनस्पतियों तथा मानवीय निर्माणों (भवनों, सड़कों, कारखानों आदि) का प्रमुख योगदान होता है। अभिनव वर्षों में नगरीय क्षेत्रों की सूक्ष्म जलवायु ने विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट किया है। इसका विस्तार स्थानीय जलवायु से भी कम होता है और यह भूमि से संलग्न वायुमंडल की एक अति पतली परत तक ही सीमित होती है।

अन्य स्रोतों से
Microclimate in Hindi (सूक्ष्म जलवायु)
पृथ्वी की सतह पर किसी लघु क्षेत्र में पाई जाने वाली जलवायु, जैसे किसी वन-क्षेत्र या नगर की जलवायु।